गयाजी, मई 09 -- बिहार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन ने शनिवार को कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राजनीति और संविधान की समझ नहीं है।

श्री सुमन ने आज यहाँ कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में योग्य कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नही होती है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी को सीधे घर के किचन से निकालकर मुख्यमंत्री बना दिया गया था, वहीं तेजस्वी यादव को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से दो बार उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिल गया।

बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद आज पहली बार गया पहुंचे श्री सुमन का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और फूल-माला तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित