पटना , जनवरी 25 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनईसी) की बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।

यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में आज श्री यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की खराब स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह निर्णय आवश्यक था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित