पटना , सितंबर 15 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पप्पू यादव तथा प्रशांत किशोर जैसे नेता जनहित के वास्तविक मुद्दों पर सत्तापक्ष से सवाल पूछने की जगह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ बयान देकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री प्यादव सरकार की कमियों को लगातार सामने ला रहे हैं और रोजगार, बढ़ते अपराध तथा बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं जैसे मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना पड़ रहा है, इसलिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उनके खिलाफ बयानबाजी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित