गोपालगंज, मई 12 -- िहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कि श्री यादव को ढंग से राजनीति करने के लिए अभी और पढने लिखने की आवश्यकता है।
श्री तिवारी ने कहा कि बिहार चुनाव में करारी कर के बाद श्री यादव की "बुद्धि खराब हो चुकी है" और उन्हें डॉक्टरों से सलाह की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि श्री यादव चाहें तो सरकार उन्हें आगे की शिक्षा हासिल करने में मदद करेगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इनदिनों श्री यादव की नजर शिक्षा विभाग पर ज्यादा है और वह गलत बयानबाजी तथा झूठ बोलकर अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ऐसे बयानों के बहकावे में नही आने वाली है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा था कि अब बेटियों को "एजिटेशन" यानी आंदोलन करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री यादव ने "एजिटेशन" शब्द को "एजुकेशन" समझ लिया और वीडियो शेयर कर राजग सरकार पर हमला करने की कोशिश की थी। श्री तिवारी ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित