उमरिया , मई 16 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदरी में शनिवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक 30 वर्षीय पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों बताया कि उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदरी में आज सुबह तेंदुपत्ता तोड़ने गई महिला के ऊपर बाध ने हमला कर दिया, जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान ममता यादव (30) ग्राम कुदरी बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग एवं पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर वन एवं पुलिस टीम पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित