भरतपुर , मई 09 -- राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र मके त्यौहारी गांव में शुक्रवार देर रात एक तेंदुए ने आबादी क्षेत्र में पशु पालक के पशुबाड़े में घुसकर 10 से अधिक एक दर्जन से अधिक भेड़ों पर हमला करके उन्हें मार डाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी हिंसक जंगली जानवर के हमले में पीड़ित पशुपालक जगदेव गुर्जर की 10 से अधिक भेड़ों की मौत हो गयी, जबकि छह से अधिक भेड़े गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घटना के बाद त्यौहारी गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय व्याप्त हो गया।
उधर, घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग का दल शनिवार को सुबह मौके पर पहुंच गया और घटना की जांच की। ग्रामीणों ने हमलावर जानवर की तेंदुए के रूप में पहचान की है। इसके बाद दल ने उसकी तलाश शुरू का कर दी है। इस बीच, वन विभाग के दल समक्ष ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पीड़ित पशुपालक को हुए नुकसान की भरपाई की मांग भी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित