भरतपुर , अगस्त 31 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के आलनपुर क्षेत्र में रविवार देर शाम एक तेंदुए के वन विभाग के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग सूत्रों ने सोमवार को बताया कि आलनपुर की बैरवा बस्ती और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से तेंदुआ मंडरा रहा था। तेंदुए ने रविवार को तड़के दो गायों का शिकार किया था। जिसके बाद वन विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया था।
सूत्रों ने बताया कि तेंदुए के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए इकट्ठा हो गए। वन विभाग की ओर से अब तक छह तेंदुओं को पकड़कर जंगल में छोड़ा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित