मुंबई , अक्टूबर 31 -- ुप्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या की आवाज में गीतकार मनोज भावुक का नया दीपावली गीत 'आयी दीवाली' रिलीज हो गया है। यह गीत दीपोत्सव के सांस्कृतिक उल्लास, पारिवारिक आत्मीयता और धार्मिक आस्था को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करता है।'कभी राम बनके, कभी श्याम बनके' जैसे लोकप्रिय भजन से घर-घर में पहचान बनाने वाली तृप्ति शाक्या ने इस गीत को अपनी मधुर आवाज दी है। गीत के बोल सुप्रसिद्ध गीतकार, कवि और भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अध्येता मनोज भावुक ने लिखे हैं। इसका संगीत विवेक वक्षी ने तैयार किया है। नीरज पांडेय निर्माता और जुबैर खान वीडियो निर्देशक हैं। गीत तृप्ति शाक्या के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

'आयी दीवाली' में दीपावली की पारंपरिक खुशियों के साथ नई पीढ़ी के उत्साह को भी स्थान दिया गया है। गीत में दादा-दादी की आत्मीय दुनिया और जेन-जी की ऊर्जा का सुंदर मेल देखने को मिलता है। साथ ही, 14 वर्षों के वनवास के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और उनके स्वागत में नगरवासियों द्वारा दीप जलाने के प्रसंग को भी गीत के माध्यम से याद किया गया है। इस तरह इसमें आस्था, परंपरा, पारिवारिक अपनापन और आधुनिक उत्सवधर्मिता का समन्वय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित