नयी दिल्ली , जून 19 -- तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर 20 बागी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय को चुनौती देते हुए उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ नेताओं कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा और सौगत रॉय ने बागी सांसदों के खिलाफ याचिकाएं सौंपी और लोकसभा अध्यक्ष से अपील की कि उन्हें संसद में तृणमूल कांग्रेस प्रतिनिधि के तौर पर पहचान नहीं दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित