कोलकाता , मार्च 26 -- सांस रोक देने वाले घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान अब यहां के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया जिसके बाद अधिकारियों के जान में जान आयी।

इससे पहले हवाई अड्डे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुश्री बनर्जी का विमान भीषण तूफान और भारी बारिश के कारण करीब एक घंटे तक हवा में रहा। खराब मौसम, भारी बारिश और हवाईअड्डा क्षेत्र के आसपास चल रही तेज हवाओं के कारण उसे उतरने की अनुमति नहीं दी गयी थी।

सूत्रों के अनुसार पायलट ने विमान उतारने के कई प्रयास किये थे। एक समय जब तूफान थोड़ा कम हुआ, तो विमान कोलकाता हवाई अड्डे के करीब पहुंचा था, लेकिन मौसम फिर से बिगड़ने के कारण प्रयास को बीच में ही छोड़ना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित