जगदलपुर , सितंबर 24 -- छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में तूफान के प्रभाव से लगातार भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए आज जिले में स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
जगदलपुर सहित बस्तर के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बढ़ गई है। वहीं तेज हवाओं के चलते पेड़ों और बिजली के खंभों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित