वॉशिंगटन , फरवरी 24 -- अमेरिका में शीतकालीन तूफानों की वजह से मंगलवार को 2,000 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया।
फ़्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट ने कहा, "आज अमेरिका के अंदर या बाहर कुल 2,026 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा 700 और उड़ानों में देरी हुई।"पूर्वोत्तर के हवाई अड्डों पर खास तौर पर बुरा असर पड़ा। जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लागार्डिया हवाई अड्डा, नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और बोस्टन लोगान हवाई अड्डों पर आधी से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी दी कि एक बड़े शीतकालीन तूफान से मध्य-अटलांटिक और पूर्वोत्तर में भारी हिमपात, तेज हवाएं और तटीय बाढ़ आने की आशंका है, जिससे यात्रा करना नामुमकिन हो सकता है और बिजली गुल हो सकती है।
फ़्लाइट अवेयर के मुताबिक आज सुबह तक अमेरिकी हवाई अड्डा से आने-जाने वाली 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो गई थीं, जबकि सोमवार को यह संख्या 5,700 से अधिक थी।
बोस्टन लोगन से कम से कम 50 फीसदी तय उड़ानें रद्द कर दी गईं। नेवार्क लिबर्टी और लागार्डिया में 49 फीसदी उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि केनेडी हवाई अड्डे पर 41 फीसदी उड़ानें रद्द कर दी गईं। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक तूफान के दौरान लागार्डिया में लगभग 23 इंच बर्फ गिरी, जबकि बोस्टन में लगभग 17 इंच बर्फ गिरी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित