वाशिंगटन , मई 22 -- अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दे दिया है।
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह फैसला अपने पति की गंभीर बीमारी के कारण लिया है। बताया गया है कि उनके पति एक बेहद दुर्लभ हड्डी के कैंसर (बोन कैंसर) से जूझ रहे हैं और सुश्री गबार्ड इस मुश्किल समय में पूरी तरह अपने परिवार के साथ रहना चाहती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सुश्री गबार्ड ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के दौरान उन्हें अपने इस फैसले की जानकारी दी और अपना इस्तीफा सौंपा। राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय में उनका आखिरी दिन 30 जून होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित