अलवर , जुलाई 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के सरिस्का बाघ परियोजना के अंतर्गत बुधवार को तालवृक्ष रेंज क्षेत्र के तुलसीवाला गांव में घुसे एक बाघ को वन विभाग ने कई घंटों के कठिन अभियान के बाद सफलतापूर्वक बेहोश (ट्रेंकुलाइज) कर सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू करने के बाद बाघ को सरिस्का के जंगलों में बने एंक्लोजर (बाड़े) में छोड़ दिया गया है, जहां वन विभाग की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है।

इससे पहले, बाघ के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग, सरिस्का प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दिनभर चले इस बचाव अभियान के बाद आखिरकार बाघ पर काबू पा लिया गया। इस दौरान आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के एकत्र होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाई भी आयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित