अंकारा , अगस्त 05 -- तुर्की सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के साथ शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को संसद में एक विधेयक पेश किया। इसमें पूर्व आतंकवादियों के पुनर्वास को सुगम बनाने और जनजीवन में लौटने वाले लोगों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने का प्रावधान शामिल है।
'राष्ट्रीय एकजुटता और सामाजिक एकीकरण कानून' का यह प्रस्ताव तुर्की सरकार की उस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 1984 से चले आ रहे उस दशकों पुराने आतंकवाद को समाप्त करना है जिसने 40,000 से अधिक लोगों की जान ली है।
"आतंकवाद मुक्त तुर्की" पहल के तहत तैयार इस विधेयक का उद्देश्य उत्तरी इराक में स्थित पीकेके के ठिकानों से हजारों सदस्यों और नागरिकों की वापसी के लिए एक कानूनी ढांचा तैयार करना है। संसद में बहुमत के समर्थन वाले इस विधेयक के इस सप्ताह के अंत तक पारित होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित