अंकारा , फरवरी 01 -- तुर्की के अंताल्या शहर में एक बस पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। टीआरटी हैबर टीवी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस टेकिरदाग से अंताल्या जा रही थी, तभी आज सुबह एक तीव्र मोड़ पर बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में पलट गई।

प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि बस अंताल्या-इस्पार्टा राजमार्ग पर ग्रीनविच मीन टाइम के अनुसार लगभग साढ़े सात बजे पलटी और खाई में जा गिरी। कई लोगों की मौत और घायल होने की खबरें हैं।

टीआरटी हैबर की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के समय लोग बस के अंदर और नीचे फंसे हुए थे। चिकित्सा दल और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही है।

अंताल्या के गवर्नर हुलुसी शाहिन ने दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बस में 34 यात्री सवार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित