इस्तांबुल , अक्टूबर 15 -- तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में लगातार मूसलाधार बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हो गई है।

हालात को देखते हुए अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर इस्तांबुल समेत छह प्रांतों में विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।खराब मौसम के कारण शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस्तांबुल मेट्रोपॉलिटन म्युनिसिपलिटी (आईएमएम) के अनुसार, बेकोज में 242 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1985 के बाद से शहर में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश है।

जोरदार बारिश और तेज हवाओं के चलते इस्तांबुल हवाईअड्डे पर उतरने में असमर्थ 43 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा, जबकि सबीहा गोकसेन हवाई अड्डे पर भी परिचालन कुछ समय के लिए बाधित रहा। इसके चलते कई मेट्रो और ट्राम सेवाओं पर भी असर पड़ा, जिन्हें बाद में बहाल कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित