पटना , सितंबर 24 -- पटना जिले में जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताएं पटना के अलग-अलग खेल मैदानों में आयोजित होंगी।
वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 30 सितंबर को सुबह नौ बजे पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में होगा। उद्घाटन समारोह में संबंधित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मार्च पास्ट में भाग लेना होगा। क्रिकेट के चयन ट्रायल सहित विभिन्न खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित