पटना , सितंबर 28 -- बिहार के सभी सरस्वती विद्या निकेतनों (आदर्श विद्यालयों) में 30 सितंबर को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

शिक्षा विभाग से जारी सूचना के अनुसार इसी दिन विद्यालयों का वृहद निरीक्षण भी होगा, जिसमें नामित पदाधिकारी शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया, शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों में हो रहे सकारात्मक बदलाव और अभिभावकों के साथ शिक्षकों के संवाद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संगोष्ठी में विद्यार्थियों और अभिभावकों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे।

विद्यालयों में हो रहे बदलावों और बेहतर प्रयासों को फोटो, वीडियो और रील्स के माध्यम से संकलित कर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे राज्यभर में अच्छे शैक्षणिक प्रयासों को साझा किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित