दुबई , अक्टूबर 05 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकैट परिषद (आईसीसी) ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए भारत के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

शनिवार को खेले गये इस मैच में भारत निर्धारित समय से चार ओवर पीछे पाया गया, जबकि वेस्टइंडीज दो ओवर पीछे रहा। इसी आधार पर दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया गया। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, निर्धारित समय में जितने ओवर कम फेंके जाते हैं, प्रति ओवर पांच प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है।

वेस्टइंडीज न्यू चंडीगढ़ वनडे में 0-2 से पीछे रहते हुए उतरा था। उसे तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे और गुवाहाटी में हुए दूसरे वनडे में आठ-आठ विकेट से हार मिली थी। दूसरे मैच में भारत ने रिकॉर्ड लक्ष्य का सफल पीछा कर सीरीज अपने नाम कर ली थी। तीसरे मैच में कप्तान शाई होप ने 143 गेंदों में नाबाद 162 रन की शानदार पारी खेली। उनकी अगुवाई में वेस्टइंडीज ने 351 रन के लक्ष्य को पार करते हुए वनडे इतिहास का अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज कर पांच विकेट से जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित