बारां , जुलाई 15 -- राजस्थान में बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र स्थित एक प्राचीन, ऐतिहासिक एवं दार्शनिक जैन मंदिर से करीब 300 वर्ष पुरानी प्राचीन मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है।

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज में भारी रोष व्याप्त हो गया। इस मामले को लेकर जैन समाज के प्रतिनिधियों ने शाहाबाद थाने पहुंचकर पुलिस को परिवाद सौंपा और चोरी का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

समाज के लोगों ने बताया कि सुबह दर्शनों के बाद श्रद्धालु लौट गये। उसके उपरांत अज्ञात चोर मंदिर में आये। शाम को जब समाज के लोग मंदिर पहुंचे तो उन्हें मूर्ति नदारद मिली। समाज प्रतिनिधियों ने इस घटना को धार्मिक आस्था पर गंभीर आघात बताते हुए जांच की मांग की है।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित