बारां , फरवरी 21 -- भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - 2026 कार्यक्रम के तहत शनिवार को बारां-अटरू, किशनगंज एवं छबड़ा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।
तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या एक.85 प्रतिशत बढ़कर सात लाख 14 हजार 214 हो गई है। यहां 16 दिसम्बर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या सात लाख एक हजार 267 थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 28 अक्टूबर 2025 को एसआईआर अभियान प्रारंभ किया गया था। मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के पश्चात मतदाताओं की संख्या किशनगंज में दो लाख 35 हजार 176, बारां-अटरू के दो लाख 32 हजार 416 एवं छबड़ा के दो लाख 46 हजार 622 और कुल सात लाख 14 हजार 214 हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित