फर्रुखाबाद 21जून(वार्ता)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र में आज रविवार को एक ही रिश्तेदार परिवार की तीन महिलाएं दो बच्चे समेत पांच गंगा श्रद्धालु अपने एक बुजुर्ग मामा के साथ गंगा में स्नान करते गहरे जल में डूबने लगे जिनमें पांच लोगों को नाविको गोताखोरों ने डूबने से बचा लिया, फिर भी 60 बर्षीय मामा गहरे जल में डूब गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्रमें मोहल्ला नेकपुर चौरासी शिवाजी नगर कॉलोनी का निवासी 60 वर्षीय रमाशंकर आज रविवार करीब 9:30 बजे अपने घर से, अपने 10रिश्तेदार संबंधियों के साथ ,थाना कादरी गेट के गंगा पांचाल घाट दुर्वासा आश्रम समीप स्नान करने के लिए पहुंचे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गंगा श्रद्धालु रमाशंकर अपने, तीन भांजियों संध्या, सुशीला, सुधा तथा दो बच्चे समेत पांच श्रद्धालु गंगा में स्नान करते समय गहरे जल में डूबने लगे ,तभी नाविक गोताखोरों ने तेजी से इन डूब रहे पांच लोगों को बचा लिया इसके बाद वह इनके बुजुर्ग मामा रमा शंकर को डूबने से नहीं बचा सके।
इधर गंगा पांचाल घाट पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक मोहित कुमार ने मौके पर पहुंचे करके, गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे बुजुर्ग रमाशंकर के शव को खोज के लिए लगा दिया खबर लिखने तक बुजुर्ग का शव गंगा से ढूंढने के दौरान बरामद नहीं हो सका और खोजबीन जारी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित