श्रीगंगानगर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक से 51 हजार रुपये की लूट करने वाले दो बदमाशों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने आज शाम बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रोहित (27) और विष्णु (22) को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 50 हजार की राशि बरामद कर ली गई है। वारदात में शामिल एक अन्य युवक प्रतीक बंसल उर्फ काकू निवासी देवनगर की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को एसएसबी रोड पर बीएसएफ के सेक्टर मुख्यालय के थोड़ा आगे पानी वाली टंकी के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दीपक अरोड़ा से 51 हजार रुपए की नगदी लूट ली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित