बारां , अप्रैल 25 -- राजस्थान में बारां जिले में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से आमजन की सुविधा के लिए पांच से सात मई तक पासपोर्ट सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय विदेश सेवा के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, कोटा विपुल देव ने शनिवार को बताया कि पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सरल एवं अनुकूल बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से बारां जिले में निवास करने वाले नागरिकों को अपने स्थानीय क्षेत्र में ही पासपोर्ट बनवाने की सुविधा फिर से प्रदान की जा रही है, जिससे उनके समय एवं संसाधनों की बचत सुनिश्चित होगी।
इसी क्रम में मोबाइल पासपोर्ट वैन के माध्यम से तीन दिवसीय पासपोर्ट शिविर का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन 40 पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही आवश्यकता होने पर यह शिविर आगे भी बढ़ाया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित