बेरूत/यरूशलम , अप्रैल 23 -- पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच दशकों बाद पहली बार इज़रायल और लेबनान के राजदूतों के गुरुवार को अमेरिका के वाशिंगटन में सीधे मिलने की उम्मीद है। ईरान युद्ध और हिजबुल्ला के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई के बीच हो रही यह दूसरे दौर की बातचीत काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
वर्ष 1993 के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देश सीधी बातचीत की मेज पर होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ जारी इज़रायली सैन्य कार्रवाई और दोनों देशों के बीच के मतभेदों को सुलझाना है। 2025 में सत्ता में आई लेबनान की नई सरकार इस समय दोहरी मुसीबत में है- उसे एक तरफ इज़रायली हमले झेलने पड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ हिजबुल्ला और उसके पीछे खड़े ईरान का आंतरिक खतरा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित