अलवर , अक्टूबर 12 -- राजस्थान में अलवर के बहुचर्चित ट्रिपल हत्याकांड मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने सोमवार को बताया कि पुलिस दल ने खुफिया जानकारी जुटाकर तीन युवकों की हत्या के मामले में फरार इनामी आरोपी हिमांशु मीणा (19) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित