अलवर , अगस्त 26 -- राजस्थान में अलवर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय संख्या- चार ने तिहरे हत्याकांड के मामले में आरोपी को मंगलवार को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

न्यायालय ने अभियुक्त इसराइल उर्फ इस्सी को फरमीना और दो बच्चों गुड्डी और दिलशान की हत्या का दोषी मानते हुए उस पर कुल 60 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।

मामले के अनुसार वर्ष 2020 में फरमीना और अभियुक्त इसराइल पति-पत्नी की तरह रहते थे। इसराइल पहले से विवाहित था और उसके आठ बच्चे थे। मार्च 2023 में शक के कारण उसने फरमीना और उसके दोनों बच्चों की हत्या करके शव सूखे कुंए में फेंक दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित