चेन्नई , जनवरी 29 -- चेन्नई पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में लापता महिला मुनिथा का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया। तीन दिन पहले घटित हुई इस घटना ने शहर को झकझोर रख दिया था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन दिनों के तलाशी अभियान के बाद कई सुराग मिलने पर उसका शव तारामणि कचरा डंपिंग यार्ड से बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जिससे यह पता चलने की उम्मीद है कि क्या उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। महिला का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश के बाद उसके पति गौरव कुमार और उनके दो साल के पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। यह घटना शहर के पॉश इंदिरा नगर इलाके में अड्यार के पास घटित हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित