बेंगलुरु , सितंबर 02 -- तिलक वर्मा (नाबाद 51), नारायण जगदीशन (43) और रिकी भुई (42) की पारियों की मदद से दक्षिण क्षेत्र ने बुधवार को उत्तर क्षेत्र को सात विकेट से हराकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला पूर्वी क्षेत्र से होगा।

आज यहां दूसरे सेमीफाइनल के चौथे दिन उत्तर क्षेत्र ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 256 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में एम डी निधीष ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए उत्तर क्षेत्र की पारी को 297 रन के स्कोर पर समेट दिया। अंशुल कम्बाेज (36) को पहले बोल्ड आउट किया। उसके बाद गुरनूर बराड़ (सात) रन और अर्शदीप सिंह (12) का भी एम डी निधीष ने शिकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित