नयी दिल्ली , सितंबर 27 -- दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह सत्ता का घमंड है।

कांग्रेस ने रविवार को बयान जारी कर आरोप लगाया कि खराब सड़क का वीडियो बनाने पर श्री वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा। पार्टी ने इसे सत्ता के घमंड करार दिया और कहा कि भाजपा नेताओं को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।

गौरतलब है कि श्री वर्मा तिलक नगर में सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों और श्री वर्मा के बीच बातचीत होने और एक युवक को थप्पड़ मारे जाने के वीडियो में दृश्य दिखायी दे रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से सड़क, विकास और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जवाब मांग रही है और लोकतंत्र में सवाल पूछना नागरिकों काअधिकार है।

घटना काे लेकर आम आदमी पार्टी ने भी श्री वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित