तिरुवनंतपुरम , जुलाई 22 -- केरल के तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश कांग्रेस (केपीसीसी) मुख्यालय तक मार्च निकाला और इस दौरान हुईं झड़पों से तनाव बढ़ गया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। भाजपा ने यह रैली नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में निकाली थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने इस मार्च का नेतृत्व किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित