तिरुपति , अप्रैल 17 -- तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी (स्वास्थ्य एवं शिक्षा) डॉ. ए. शरथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को तिरुपति में श्री पद्मावती बाल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नये भवन का निर्माण समय पर पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

डॉ. शरथ ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर और अनुमोदित योजनाओं के अनुसार पूरा किया जाना चाहिये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक मंजिल पर एक कमरे को मॉडल इकाई के रूप में विकसित किया जाये, जिसमें इंजीनियरिंग, विद्युत प्रणाली, अग्नि सुरक्षा उपाय और चिकित्सा उपकरण सहित सभी आवश्यक सुविधाएं शामिल हों।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि प्रत्येक कमरा अनुमोदित योजना के अनुसार बुनियादी ढांचे से सुसज्जित होना चाहिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित