चेन्नई , जून 17 -- तमिलनाडु में चेन्नई नगर पुलिस ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणियां करने के आरोप में साइबर अपराध मामले के सिलसिले में यूट्यूबर मुख्तार और राजनीतिक समीक्षक तिरुची सूर्या को गुंडा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया है।
उल्लेखनीय है कि श्री तिरुची सूर्या, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद तिरुची शिवा के बेटे हैं।
यह मामला प्रसिद्ध बाइक रेसर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पदाधिकारी अलीशा अब्दुल्ला द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें एक यूट्यूब मंच पर उनके और उनके बच्चों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित