पटना , अगस्त 12 -- बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बुधवार को कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
डॉ कुमार ने गयाजी जिला समाहरणालय से गांधी मंडप तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में विधायक मनोरमा देवी, जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडलाधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय के छात्र छात्रा,स्काउट एवं गाइड, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय संस्था के प्रतिनिधि, जीविका दीदियां सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के अवसर पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने वाला अभियान रहा है। तिरंगा यात्रा इसी राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित