श्रीगंगानगर , जनवरी 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में लायंस इंटरनेशनल की ओर से 'वंदे मातरम् 150 वर्ष गौरव अभियान' के तहत 24 जनवरी को 500 मीटर लम्बी तिरंगा ध्वज यात्रा निकाली जायेगी।

लायंस इंटरनेशनल के प्रांतपाल सुधीर बाजपेई ने शुक्रवार को बताया कि यात्रा को 24 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे एसडी कॉलेज मदन से मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जयदीप बिहानी द्वारा झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा एस.डी. कॉलेज मैदान से शुरू होकर बीरबल चौक, भगतसिंह चौक होते हुए महाराजा गंगासिंह पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रतिभागी तिरंगे के साथ राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ेंगे। लायंस क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने बताया कि 'वंदे मातरम्' की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित