प्रोविडेंस , सितंबर 10 -- इमरान ताहिर (पांच विकेट) की बेंहतरीन गेंदबाजी के बाद क्विंटन सैम्पसन छक्को वाली (नाबाद 37) रनों की पारी के दम पर गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सेंट लुसिया किंग्स को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

47 साल के इमरान ताहिर ने लगभग अकेले ही सेंट लूसिया किंग्स की बैटिंग लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया, जिससे गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने प्रोविडेंस में कम स्कोर वाले मैच में जीत के साथ अपनी जीत की लय फिर से हासिल कर ली। मात्र 120 रन का पीछा करते हुए अमेजन वॉरियर्स 98 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थे और उन्हें 17 गेंदों में 22 रन चाहिए थे ऐसे संकट क समय क्विंटन सैम्पसन ने 11 गेंदों में नाबाद 37 रन की शानदार पारी खेलकर जीत पक्की कर दी। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और एक चौका लगाया। जिससे किंग्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से अमेज़न वॉरियर्स के पॉइंट्स 14 हो गए, जिससे यह पक्का हो गया कि वे सीपीएल 2026 लीग टेबल में सबसे ऊपर रहेंगे और एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स से एक अंक आगे रहेंगे। अमेजन वॉरियर्स प्लेऑफ से पहले दो और मैच - त्रिनबागो नाइट राइडर्स और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ - खेलकर अपने अंकों को और बढ़ा सकते हैं। बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए किंग्स ने ठीक-ठाक शुरुआत की और पावरप्ले में 1 विकेट पर 51 रन बनाए, लेकिन उसके बाद अमेजन वॉरियर्स के गेंदबाजों ने मैच पर पकड़ बना ली। सीपीएल में डेब्यू कर रहे मेहदी हसन मिराज ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया, और ताहिर ने भी शानदार फ़ॉर्म में चल रहे कामिल पूरन को 35 गेंदों में 43 रन पर पगबाधा आउट किया। ताहिर ने 10वें ओवर में अपनी अगली ही गेंद पर विरोधी कप्तान रोस्टन चेज़ को मात्र एक रन पर पगबाधा आउट कर दिया। 4 विकेट पर 64 रन का स्कोर जल्द ही 6 विकेट पर 72 रन हो गया, जब मेहदी ने 11वें ओवर में केमोल सैवरी और चरित असलंका को आउट किया, और उसके बाद ताहिर ने शेष बल्लेबाजो को पवेलियन भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित