शिवपुरी , फरवरी 22 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र स्थित एक तालाब में चार दिन पूर्व डूबे युवक का शव आज बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय रंजीत के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह चार दिन पहले तालाब में डूब गया था, लेकिन पानी अधिक होने के कारण उसकी तलाश नहीं की जा सकी थी। आज पानी का स्तर कम होने के बाद शव तालाब से बरामद किया गया। पोहरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित