भरतपुर , मई 06 -- व्रज 84 कोष की विश्व प्रसिद्ध परिक्रमा के शुरू होने से एक हफ्ते पहले राजस्थान में डीग जिला मुख्यालय पर रूप सागर एवं गोपाल सागर में गंदा पानी आने से तालाबों में फैली गंदगी को देख श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक हफ्ते बाद प्रारंभ होने वाले अधिक मास के दौरान व्रज 84 कोष की विश्व प्रसिद्ध परिक्रमा में शामिल होने वाले लाखों देशी-विदेशी श्रद्धालु धार्मिक मान्यता के अनुसार इन तालाबों में परिक्रमा के दौरान स्नान करते हैं, लेकिन तालाबों की स्थिति को देखते हुए उन्हें भारी परेशानियों का सामना करने के साथ ही तालाबों में स्नान से वंचित रहना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित