कोलकाता , जून 24 -- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातल्ला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने के हुए हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका के बीच अब तक 21 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 18 लोग घायल हैं और 3 लोगों की मृत्यु हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित