प्रताप गढ़ , जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार को नहाने गए एक ही परिवार के तीन किशोर सई नदी में डूब गए।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के अचल पुर गांव के निवासी अमित कुमार सोनी (17) , कृष्ण कुमार सोनी (13) और अनुराग कुमार सोनी (14) आज सवेरे लगभग 10 बजे स्कूटी पर सवार होकर सई नदी के खीरी बीर घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

नदी के दूसरे छोर पर मछली पकड़ने गए युवकों ने देख कर शोर मचाया। स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और गोता खोरों के साथ नदी में डूबे किशोरों की तलाश में जुट गई है। स्कूटी नदी के किनारे मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित