चंडीगढ़ , अक्टूबर 21 -- चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित ताज होटल के एक कमरे में बुधवार को 55 वर्षीय बिजनेसमैन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

मृतक की पहचान दीपक मित्तल के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, वह किसी काम से चंडीगढ़ आए थे और करीब दो दिन पहले उन्होंने ताज होटल में कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक युवती भी होटल आई थी। पुलिस युवती से पूछताछ कर घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित