ताइपे , जनवरी 11 -- ताइवान ने रविवार को द्वीप के पास परिचालन कर रहे चीन के चार सैन्य विमान और छह नौसैनिक जहाज़ देखे है।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह करीब छह बजे द्वीप के आसपास चार चीनी सैन्य विमान, छह नौसैनिक जहाज़ और एक आधिकारिक जहाज़ की गतिविधियां देखी।
मंत्रालय ने कहा कि एक विमान ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुस गया। ताइवान ने विमान और नौसैनिक जहाज़ भेजकर इसका जवाब दिया और चीनी गतिविधि पर नज़र रखी।
मंत्रालय ने कहा कि इस महीने अब तक ताइवान ने 65 चीनी सैन्य विमान और 70 चीनी जहाज़ों को ट्रैक किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित