, May 16 -- वॉशिंगटन, 16 मई (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ताइवान को 12 अरब डॉलर मूल्य के हथियारों की आपूर्ति का मुद्दा फिलहाल रोक दिया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक साक्षात्कार में इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ताइवान को दी जाने वाली लगभग 12 अरब डॉलर के हथियारों की आपूर्ति फिलहाल स्थगित कर दी गयी है। श्री ट्रम्प ने इसे चीन के साथ बातचीत और सौदेबाजी के लिए एक 'बहुत अच्छा टूल' बताया है।
श्री ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज से कहा, "मैं इसे रोक रहा हूं और यह चीन पर निर्भर करता है। सच कहूं तो, यह हमारे लिए बातचीत का एक बहुत अच्छा जरिया है। इसमें बहुत सारे हथियार हैं। इसमें 12 अरब अमेरिकी डॉलर के बहुत सारे हथियार हैं।" इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि चीन में उनकी बातचीत से ताइवान के प्रति अमेरिकी नीति पर कोई असर नहीं पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित