शिवपुरी , अक्टूबर 29 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की पोहरी तहसीलदार के रीडर पुनीत गुप्ता के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में अभियोजन की अनुमति जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने प्रदान कर दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने पत्र लिखकर पुनीत गुप्ता के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी। जिला मजिस्ट्रेट वर्मा ने लोकायुक्त के पत्र और मामले से संबंधित साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अभियोजन की अनुमति प्रदान की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित