चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 24 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के पुलिस थानों में जब्तशुदा 199 क्विंटल से अधिक अवैध डोडा चूरा, गांजा, चरस, स्मैक और एमडीएमए को न्यायालय से सत्यापन के बाद विधिक समिति की उपस्थिति में नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि जिले के थाना चंदेरिया,पारसोली, सदर निंबाहेड़ा , मंगलवाड़, बिजयपुर, गंगरार, रावतभाटा,शंभुपुरा, राशमी, बस्सी,डुंगला, सदर चित्तौड़गढ़, निकुंभ, कोतवाली निंबाहेड़ा, बेगूं, जावदा, कपासन,कनेरा, भैंसरोड़गढ़, भदेसर, भादसोड़ा एवं कोतवाली चित्तौड़गढ़ कुल 22 पुलिस थानों में दर्ज कुल 102 मामलों में से 84 मामलों में अवैध नशीले पदार्थ 193 क्विंटल 86 किग्रा डोडा चूरा, आठ मामलों में 556 किलो 733 ग्राम गांजा, एक मामले में छह किलो 920 ग्राम गीले डोडे, एक मामले में 63 ग्राम चरस, एक मामले में 39 ग्राम स्मैक और सात मामलों में पांच किलो 646 ग्राम एमडीएमए को विभिन्न पुलिस अधिकारियों और थानाधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित