बारां , अक्टूबर 18 -- राजस्थान के बारां में जिला पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में करीब 30 महीने से फरार 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान इंद्रसिंह बंजारा (37) के रूप में हुई है। आरोपी को मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह हरनावदाशाहजी थाने में दर्ज मामले में वांछित था और करीब 30 महीने से फरार था। आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी होने के साथ ही उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित