नयी दिल्ली , मार्च 09 -- दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में चार मार्च को होली के दिन तरुण बुटोलिया की हत्या के मामले में तीन महिलाओं सहित सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल आठवां शख्स इमाम उर्फ बंटी रविवार को उत्तम नगर में अपने घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। अब तक मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को गिरफ्तार किये गये लोगों में सायरा उर्फ कली (40), शरीफ़न (50) और सलमा (36) शामिल हैं। तीनों महिलाएं उत्तम नगर की रहने वाली हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें मामले के संबंध में पूछताछ के लिए इससे पहले हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने सुहैल उर्फ साहिल (21), समीर चौहान (20), फिरोज़ (22) और इस्माइल (50) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिस नाबालिग को हिरासत में लिया है, उसकी उम्र 14 वर्ष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित