चेन्नई , अगस्त 06 -- तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर. विनोद ने गुरुवार को कहा कि राज्य के 12 जिलों पर 'सुपर अल नीनो' के बुरे असर से निपटने के लिए आपातकालीन योजनाएं तैयार कर ली गई हैं।

उन्होंने राज्य विधानसभा में तमिलगा वेत्री कषगम(टीवीके) सरकार का पहला कृषि बजट पेश करते हुए कहा कि हालांकि आसमान ही किसानों पर कृपा करता है लेकिन कभी-कभी वही आसमान उनके लिए मुसीबत भी लाता है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि इस साल 'सुपर अल नीनो' घटना के कारण देशभर में खासकर कुरुवई यानी कृषि सीजन के दौरान मौसम का बुरा असर पड़ने की आशंका है और तमिलनाडु के 12 जिलों पर इसका गंभीर असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इसमें बताए गए आपातकालीन उपायों को पूरी तरह से लागू करने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के असर से निपटने के लिए 'धान की सीधी बुवाई' (डीएसआर) और सिंचाई के लिए 'वैकल्पिक गीलापन और सुखाने की विधि' (एडब्लयूडी) तरीका अपनाने वाले किसानों को कार्बन ट्रेडिंग के जरिए अतिरिक्त आय हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए राज्य कोष से 60 लाख रुपये की राशि आवंटित की जाएगी, ताकि 2,000 एकड़ जमीन पर प्रदर्शन किए जा सकें और निगरानी व सत्यापन प्रोटोकॉल विकसित किए जा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित