चेन्नई , मार्च 02 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने सोमवार को कहा कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को दिशाहीन है।

श्री स्टालिन ने यहां द वीक मैगजीन की ओर से आयोजित 'तमिलनाडु लीडरशिप समित' में कहा कि अभी तक यह साफ़ नहीं है कि तमिलनाडु इसका नेतृत्व कौन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) एक आवाज़ में बोलने से बच रहे हैं, बल्कि इसे अलग-अलग दिशाओं में खींच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सिर्फ़ राजग सरकार के बारे में बात करना पसंद करते हैं, वहीं ईपीएस यह कहते नहीं थकते कि अन्नाद्रमुक अपने दम पर बहुमत हासिल करके सरकार बनाएगी।

द्रमुक अध्यक्ष की भाजपा और उसकी सहयोगी अन्नाद्रमुक पर यह टिप्पणी श्री मोदी के मदुरै रैली में राज्य में राजग सरकार बनाने के दावे के एक दिन बाद आयी है। रैली में ईपीएस गठबंधन के दूसरे घटकों के साथ मंच पर बैठे थे और कहा था कि अन्नाद्रमुक अपने दम पर बहुमत हासिल करके सरकार बनाएगी।ईपीएस के मंच साझा करने पर, प्रधानमंत्री ने राजग सरकार बनाने की बात कही थी। श्री स्टालिन ने इसे कॉमेडी बताया और कहा, " यह एक ऐसा गठबंधनहै जिसे यह भी साफ़ नहीं है कि इसे कौन नेतृतव कर रहा है और कौन ड्राइवर की सीट पर है। "मुख्यमंत्री ने यह साफ़ कर दिया कि चुनावी लड़ाई टीम तमिलनाडु और टीम दिल्ली के बीच है, जिसकी श्री मोदी और श्री अमित शाह हर बार राज्य के दौरे पर पुष्टि करते हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, " आखिरकार, तमिलनाडु चुनावी मुकाबला जीतेगा।"श्री स्टालिन ने श्री मोदी के इस टिप्पणी पर एक सवाल कि द्रमुक का सत्ता में लौटने का सपना एक बुरा सपना होगा, क्योंकि तमिलनाडु ने इसे हटाने का मन बना लिया है, कहा, " ठीक है, मोदी राज्य में भाजपा सरकार का सपना देख रहे हैं। यह वैसा नहीं होगा, जैसा वह उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि यह अब तक एक मृगतृष्णा ही रहा है।"उन्होंने डबल इंजन सरकार के बारे में भाजपा के दावे को गलत साबित करते हुए दोहराया कि भाजपा या राजग गठबंधन की सरकारें डब्बा (बंद) इंजन हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की उन्नति केंद्र सरकार की वजह से नहीं, बल्कि उसके बावजूद हुई है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार का डेटा इस बात का सबूत है कि द्रमुक के राज में राज्य विकास सूचकांक और औद्योगिकरण में भाजपा शासित कई राज्यों को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित